Meaning of Dreams: आप सभी को नीद में कभी न कभी सपने जरूर आए होंगे, कई बार ये सपने हमारी नीद खुलने पर हमें याद भी नहीं रहते हैं लेकिन कुछ सपने हमारे जीवन पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। प्राचीन काल से ही सपनों को एक आध्यात्मिक घटना से जोड़ कर देखा जाता रहा है, हालांकि कुछ वैज्ञानिक सोच रखने वाले लोग सपनों को एक साधारण घटना मानते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक सपने का हमारे जीवन पर अच्छा या बुरा असर पड़ता है।
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और नए लेख में आज हम आध्यात्म से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय “सपनों का हमारे जीवन पर प्रभाव” पर चर्चा करने जा रहे हैं, आज के इस लेख में हम जानेंगे वास्तु के अनुसार हमें दिखाई देने वाले सपनों का क्या मतलब होता है अथवा विभिन्न प्रकार के सपने हमें क्या संकेत देते हैं। इसके साथ ही लेख में यह भी जानेंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार किस प्रकार के सपनों को व्यक्ति के लिए शुभ साथ ही किस प्रकार के सपनों को अशुभ माना गया है।
सपनों का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
मनोविज्ञान की मानें तो सपने हमारे लिए एक साधारण घटना हैं, हमें नीद में आने वाले सपने कहीं न कहीं हमारे जागे रहने के दौरान हम जिन घटनाओं को हम देखते, सुनते और करते हैं उन्हीं से संबंधित होते हैं हालांकि इनका स्वरूप अलग हो सकता है। उदाहरण के लिए यदि हम दिन में किसी व्यक्ति या किसी बात को लेकर बहुत क्रोधित हों तो हमें रात में हिंसा से जुड़े सपने दिखाई दे सकते हैं। लेकिन मनोविज्ञान के इतर वास्तु शास्त्र की मानें तो सपने हमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ संकेत देते हैं।
वास्तु के अनुसार प्रत्येक प्रकार के सपने का देखने वाले मनुष्य पर अपना प्रभाव होता है यह शुभ अथवा अशुभ कुछ भी हो सकता है। इसी प्रकार के कुछ महत्वपूर्ण सपनों की आज इस लेख के माध्यम से हम चर्चा करने जा रहे हैं जो अक्सर लोगों को दिखाई देते हैं, लेख में आगे विस्तार से जानेंगे इन सपनों का क्या मतलब होता है और इनका आपके जीवन पर अच्छा या बुरा क्या प्रभाव पड़ सकता है
सपने में ऊंचाई से गिरने का मतलब
हमें दिखाई देने वाले अधिकांश सपनों या उनके मतलब को समझ पाना बहुत जटिल होता है, नीद खुलने पर हमारे दिमाग में रात के सपने की कोई साफ छवि नहीं बन पाती है। इसी प्रकार का एक सपना हैं ऊंचाई से गिरना, जिसमें हम खुद को चलते-चलते किसी ऊंचे स्थान से गिरता हुआ महसूस करते हैं, यह सपना अधिकांश लोग देखते अथवा महसूस करते हैं। आइए समझते हैं स्वप्न शास्त्र में इसका क्या मतलब है।
यह भी पढ़ें:
- रोजाना करें ये 10 काम धन की देवी माँ लक्ष्मी होंगी आप पर मेहरबान
- ADITYA-L1 Mission: चंद्रयान-3 के बाद अब इसरो भेजने वाला है अपना पहला सूर्य मिशन, यहाँ जानें इसरो के सूर्य मिशन आदित्य-L1 मिशन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी
- UP Government Scheme For Girls: योगी सरकार की इस योजना के तहत अब बेटियों को मिलेगी 50,000 रुपये की आर्थिक मदद
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में स्वयं को किसे ऊंचे स्थान से गिरते हुए देखना या महसूस करना अशुभ माना गया है। यदि आप सपने में खुद को किसी ऊंचाई वाले स्थान से गिरते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपको आने वाले समय में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, यह समस्या किसी भी प्रकार की हो सकती है जैसे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या, पैसे से जुड़ी कोई समस्या आदि। वहीं यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को फिसलते या गिरते हुए पाता है तो इसे भी बुरे संकेत के तौर पर देखा जाता है, इस प्रकार के सपनों का अर्थ व्यक्ति को उसके किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलना या आर्थिक नुकसान होने को दर्शाता है।
सपने में सांप देखना
सपने में सांप का दिखाई देना भी एक सामान्य प्रकार का सपना है जो तकरीबन सभी को कभी न कभी दिखाई देता है। हिन्दू धर्म में सांप का विशेष महत्व है भगवान शिव सांप को अपने गले में धारण करते हैं और इसलिए इसकी पूजा भी करी जाती है वहीं सामान्य परिस्थिति में हर कोई व्यक्ति सांप का नाम सुनकर ही घबरा जाता है, सांप एक विषैला जानवर है जिसके काटने से व्यक्ति की मृत्य भी हो सकती है इसलिए सपने में सांप का दिखाई देना लोगों को संदेह की स्थिति में डाल देता है।
लेकिन आपको बता दें सपने में सांप का दिखाई देना शुभ तथा अशुभ दोनों माना गया है। यदि आपको सपने में सांप काट ले तो यह एक बुरा संकेत होता है जिसका अर्थ है कि आप जल्द ही किसी बड़ी शारीरिक समस्या का सामना करने वाले हैं, यदि आपको सपने में सफेद सांप दिखाई दे तो इसे बेहद अच्छा माना जाता है, सपने में सफेद सांप के दिखाई देने को नौकरी में तरक्की तथा स्वास्थ्य लाभ से जोड़ा जाता है। इसके अलावा यदि आप सपने में किसी सांप को मार देते हैं तो इसे भी बेहद शुभ माना जाता है इसका अर्थ होता है कि कोई समस्या आपतक पहुँचने से पहले ही खत्म हो चुकी है।
सपने में हाथी का दिखाई देना
यदि आपको सपने में कभी हाथी दिखाई देता है तो यह आपके लिए बहुत अच्छा संकेत हो सकता है। हाथी को धन की देवी माँ लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है अतः सपने में हाथी या हाथियों का झुंड दिखाई देना आर्थिक रूप से मजबूत होने का संकेत देता है। सपने में हाथी के दिखाई देने का अर्थ नौकरी में तरक्की, बिजनेस में मुनाफा, आय के नए स्रोतों का बनना आदि हो सकता है।
सपने में घोड़े का दिखाई देना
यदि आप अपने सपने में कभी घोड़े को देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह बहुत शुभ होता है। सपने में घोड़े का दिखाई देना व्यक्ति के लिए सौभाग्य की प्राप्ति की ओर इशारा करता है। सपने में घोड़े के दिखने की अलग-अलग घटनाओं के अलग-अलग मतलब हो सकते हैं जैसे यदि आप सपने में घुड़सवारी कर रहे हैं तो यह आने वाले समय में आपको होने वाले किसी धन लाभ को दर्शाता है वहीं यदि आप सपने में घोड़े को दौड़ते हुए देखते हैं तो यह आपकी तरक्की का संकेत है। इसके अलावा यदि सपने में घोड़े की नाल दिखे तो भी यह भी अच्छा माना जाता है।
सपने में ऊंट का दिखाई देना
घोड़े की ही भांति सपने में ऊंट का दिखाई देना भी बहुत अच्छा माना जाता है। यह व्यक्ति की तरक्की तथा धन लाभ को दर्शाता है अतः यदि आपको सपने में घोडा अथवा ऊंट दिखाई दे तो आने वाले समय में आपको आपकी तरक्की, पैसे में वृद्धि जैसे शुभ समाचार मिल सकते हैं।
सपने में किसी की हत्या करना
हम हर रोज कई प्रकार के सपने देखते हैं जिनमें से कुछ सपने हमें बेहद अच्छा अनुभव करवाते हैं वहीं कुछ सपने हमारी घबराहट का कारण बन जाते हैं। ऐसा ही एक सपना जो हमारी घबराहट का कारण बनते हैं वह है सपने में किसी की हत्या या मर्डर करना, मनोविज्ञान इस बारे में कुछ भी कहता हो लेकिन स्वप्न शास्त्र में इस घटना को बेहद अशुभ माना गया है जिसका देखने वाले व्यक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
सपने में यदि आप खुद को किसी का मर्डर करते हुए पाते हैं तो यह बुरा माना जाता है, इसका अर्थ होता है कि व्यक्ति को आने वाले समय में कोई बड़ी शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है वहीं सपने में किसी व्यक्ति को जहर देकर मारना किसी निकट संबंधी द्वारा धोखा मिलने की ओर भी इशारा करता है।
सपने में आत्महत्या करना
सपने में किसी अन्य व्यक्ति की हत्या करने के समान ही यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद की हत्या का प्रयत्न करता है तो इसे भी व्यक्ति के लिए बेहद अशुभ माना जाता है। यह निकट भविष्य में उस व्यक्ति की धन हानि, शारीरिक कष्ट तथा पारिवारिक कलेष होने की ओर संकेत करता है।
उम्मीद है दोस्तों आपको सपनों का हमारे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ा हमारा आज का लेख पसंद आया होगा। आप अपनी राय हमें कमेन्ट कर दे सकते हैं, लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।